कृपालु सदा पुरुषोत्तम राम

#दिनांक:-24/4/2024
#शीर्षक:-कृपालु सदा पुरुषोत्तम राम।

दुष्ट विनाशक भक्ति-बलधाम,
राम भजन जिनका नित काम,
अंजनी लाल रूद्र अवतारी,
जय श्रीराम जय-जय हनुमान।

श्रद्धापूरित विनती करती ,
एक अरज बस तुमसे कहती।
शक्ति,भक्ति-अनुरक्ति चाहिए,
विनयी,बुद्धि-विरक्ति चाहिए।

कृपालु सदा पुरुषोत्तम राम,
स्नेहापूरित दिव्य ललाम।
आप प्रभु के हृदय बिराजे,
वृत्ति आसुरी नष्ट हो,
बने श्रेष्ठ मनुष्य महान ।

(स्वरचित)
प्रतिभा पाण्डेय "प्रति"
चेन्नई

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

योग

दिलबर तेरी परछाई हूँ।

जड़ खोद डालेंगे