मतदान
#शीर्षक:-चलो करो मतदान सफल।
सखि चलो करो मतदान
अब सफल करो अभियान।1।
महत्व वोट का जानो तुम,
चलो बूथ ना बनो मेहमान।2।
जो चाहे देश विकास करे,
पर न अपना कोई उदास रहे।3।
लोकतंत्र की शान हैं हम ,
राम विरोधी हमेशा बेदम रहे।4।
सफल सनातन सत्ता होगी,
पूरी जन-जन-इच्छा होगी।5।
अटल सत्य हो जीत हमारी,
झूठी शान पर सच भारी होगी।6
सनातन धर्म महान हमारा,!
राम-कृष्म का नाम सहारा।7।
फिर मुहर समझ कर मारो तुम,
दुष्टों को तलवारो से करो किनारा।8।
रखो अपनी बुद्धि विमल ,
चलो करो मतदान सफल।9।
माँ-चाची-भाभी-दीदी चल ,
सही चुनेंगे लगे अकल।10।
पांच साल का भविष्य हमारा
मुहर लगे तो मिले किनारा।11।
सूझबूझ अधिकार तुम्हारा,
मनहर नेता बने सहारा।12।
रचना मौलिक,स्वरचित,सर्वाधिकार सुरक्षित है।
प्रतिभा पाण्डेय 'प्रति;
चेन्नई
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें