अररर होली है

#दिनांक:-22/3/2024
#विधा:-गीत
#शीर्षक:- अररर होली है।

फागुन में उड़ेला गुलाल
कि अररर होली है ----2

कृष्ण राधा संग संग नाचै
गोपियों संग रास रचाते
मस्त मगन फगुआ हैं गाते
भांग नशा में कुछ भी बॉचे -2 ।1।

निकलू ओढकर चुनर लाल
कि अरररर होली है---2

फागुन में उड़ेला गुलाल
कि अररर होली है ----2

आँखों में काजल
पैरों में पायल
सज धज करती
साजन को घायल -2 ।2।

अधर हुए लाली लाल
कि अरररर होली है---2

फागुन में उड़ेला गुलाल
अररर होली है ----2

सखियन संग सखियॉ बतियाती
होली के ओट में खूब खिझाती
फाग गीत झूम झूमकर गाती
जोगी भोगी को करती मदमाती-2 ।3।


लाल पीला गुलाबी गाल
कि अरररर होली है--2

फागुन में उड़ेला गुलाल
कि अररर होली है ---2

भौजी पर देवर पिचकारी मारे,
साली दिखाती दिन में तारे ,
मतवाली गोरी नैन कजरारे ,
बिरहन तरसे अँखिया खारे -2  ।4।

आजा सजन दिल रहे न मलाला
अरररर होली है -2

फागुन में उड़ेला गुलाल
कि अररर होली है ----2

करलो सबसे मेल मिलाप ,
होली के रंग से खेलो आप।
प्रेम सुधा पीलो भर ग्लास
तृष्णा क्रोध को करो नाश-2 ।5।

होली में हो जाओ निहाल
कि अरररर होली है--2

फागुन में उड़ेला गुलाल
कि अररर होली है ----2

(स्वरचित मौलिक सर्वाधिकार सुरक्षित है)

प्रतिभा पाण्डेय "प्रति"
चेन्नई

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

योग

दिलबर तेरी परछाई हूँ।

जड़ खोद डालेंगे